कॉलेज में दोस्त कैसे बने??
कॉलेज में दोस्त कैसे बने?? पेहली दोस्त कॅश काउंटर पर मिली, तो किसीने पथोलॉजी लॅब में हेल्प करी। कोई पेहले सेही रूममेट बना हुआ था, तो कोई शरारत में साथ था। किसीने अपने दर्शन सीआर होकर दिये, तो किसीने अपने मार्क्स से इम्प्रेशन जमाये। किसीने अपने बर्थडे का चॉकलेट दिया, तो कोई अपने ही शहर का निकला। किसीने इंस्टा आईडी पूछा, तो किसीने बुक्स का पूछा। किसीने गप्पे लढाकर दोस्ती बढाई, तो किसीकी स्माइल ही काफी निकली। कुछ दोस्त बनना अभी बाकी हैं, उनसे मुलाकात होना अभी बाकी हैं। - प्राची झोरे....



Comments
Post a Comment