हॉस्टेल की गलिया!❤️
हॉस्टेल की गलिया!❤️
हॉस्टल की इन गलियों में मैंने कइयों को गाते हुए देखा है।
अच्छे मार्क्स आने पर नाचते हुए देखा है ।
पढ़ाई के लिए रात भर जागते हुए देखा है ।
शनिवार कि रात को रट्टा मारते हुए देखा है।
संडे की रात को मूवी इंजॉय करते हुए देखा है।
कोई कारण ना होने पर भी नाश्ता न करते हुए देखा है।
रोटी के लिए लाइन में लगते हुए देखा
हर बुधवार पैसे बचाकर जोषी का वड़ापाव खाते हुए देखा है।
क्लास से देर से आने पर पिज़्ज़ा ऑर्डर करते हुए देखा है ।
घर का खाना आने पर बाटते हुए देखा है।
रात को पानी खत्म होने पर फ्रेंड की बॉटल से पानी पीते हुए देखा है।
सब्जी पूरी न खाने पर मेस वालो कि आखो में गुस्सा देखा है ।
गलती होने पर वार्डन से डाट खाते हुए देखा है ।
लाइट जाने पर वार्डन से शिकायत करते हुए देखा है।
साफ सफाई वाली मौसी से वार्डन के बारे में भला बुरा कहते हुए देखा है।
संडे को रूम साफ करते हुए देखा है ।
अपने फ्रेंड्स को हेल्प करते हुए देखा है।
किसी एक ही रूम में एक साथ सोते हुए देखा है।
रूममेट से छोटी सी छोटी बात शेयर करते हुए देखा है।
गर्मियों में रात को ठंडे पानी से नहाते हुए देखा है।
हॉस्टेल वाले कितना कमाते है इसका हिसाब करते हुए देखा है।
फीस कम करने के लिए ओनर से झगड़ते हुए देखा है।
हर फेस्टिवल सिर्फ वीडियो कॉल पर सेलिब्रेट करते हुए देखा है।
मम्मी की याद आने पर आंसू छुपाते हुए देखा है।
क्या होती है हॉस्टल लाइफ यह मैंने होस्टल में आकर देखा है।
-प्राची झोरे ....

👌🏻👌🏻👌🏻
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteVery Nice
ReplyDeleteThis is reality
ReplyDelete